मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रोहतास में बढ़ा सोन नदी का जलस्तर, इंद्रपुरी बराज के सभी 69 फाटक खोले गए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : मध्य प्रदेश स्थित बाणसागर जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए रोहतास के इंद्रपुरी बराज के सभी 69 फाटक खोल दिए गए हैं। बराज से करीब 5.12 लाख क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के आसपास बसे इलाकों में चिंता बढ़ गई है।

नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोन नदी के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने खासकर नदी किनारे और नदी के बीच बने टापूनुमा ऊंचे स्थानों पर रह रहे लोगों से समय रहते सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है। नौहट्टा, तिलौथू और नासरीगंज समेत सोन नदी से सटे इलाकों में माइक से लगातार घोषणा कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। प्रशासन ने नदी के बीच खेती करने वाले किसानों, पशुपालकों और वहां अस्थायी रूप से रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। लोगों से नदी के किनारे जाने और किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की अपील की गई है।

डीएम ने इंद्रपुरी बराज पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा

रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने इंद्रपुरी बराज पहुंचकर सोन नदी में बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा हालात की समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को बराज और सोन नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी रखने को कहा।

बाणसागर के गेट बंद होने से जलस्तर घटने की उम्मीद

डीएम के अनुसार सोन नदी में जलस्तर बढ़ने की मुख्य वजह बाणसागर से पानी छोड़ा जाना है। हालांकि, बाणसागर जलाशय के रेडियल गेट धीरे-धीरे बंद किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में सोन नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना है। झारखंड के पलामू जिले में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी है। वहां होने वाली बारिश का असर सोन नदी के जलस्तर पर भी पड़ सकता है। इसे देखते हुए एडीएम, एसडीएम, बीडीओ और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें : अगस्त में GST कलेक्शन 1.99 लाख करोड़ के करीब, सालाना आधार पर 14.8% की बढ़ोतरी

अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। स्थिति सामान्य होने तक निचले इलाकों और सोन नदी के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment