मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, हाईकोर्ट के आदेश के बाद दस्तावेज सत्यापन की तैयारी तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जिले में चौकीदार सीधी भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की तैयारी तेज हो गई है। उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक हुई, जिसमें विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि भर्ती परीक्षा का परिणाम और मेधा सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। हालांकि, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया अदालत में मामला चले जाने के कारण लंबित हो गई थी। उपायुक्त ने झारखंड हाईकोर्ट के न्यायादेश के आलोक में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व के दिशा-निर्देशों और अदालत के आदेशों का कड़ाई से पालन करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को दस्तावेज सत्यापन समेत सभी जरूरी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार पूरी करने को कहा गया है।

अखबार और वेबसाइट पर जारी होगी सूचना

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तिथि और संबंधित जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समय पर सूचना मिल सके। इसके अलावा भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट Jamtara.nic.in पर भी तत्काल अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में चौकीदारों के बीट निर्धारण को लेकर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सफल अभ्यर्थियों की मेधा सूची के आधार पर बीट निर्धारण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाए। संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें : हर साल दिया जाएगा ‘नितिन चौधरी एक्सीलेंस रिपोर्टिंग अवार्ड’, रांची प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि

चयनित अभ्यर्थियों में जगी उम्मीद

बैठक के बाद लंबे समय से अटकी चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। जिला प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों की जानकारी जल्द जारी किए जाने की सं

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment