मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह का फंदे से लटका मिला शव, लालपुर पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : चतरा के पूर्व उप विकास आयुक्त (DDC) सुनील कुमार सिंह का शव सोमवार सुबह रांची स्थित उनके आवास में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुनील कुमार सिंह सिदो-कान्हू पार्क के पास स्थित विंध्यवासिनी अपार्टमेंट में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमारी को लेकर परेशान थे। वह रांची में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी पटना में रहती हैं।

नौकरानी ने फंदे से लटका देखा

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे नौकरानी उनके घर पहुंची। कमरे में सुनील कुमार सिंह को पंखे से लटका देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : रांची में देर रात फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली; शराब पार्टी के बाद विवाद की आशंका

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment