Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को नगड़ी स्थित EVM वेयर हाउस का निर्धारित मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और निगरानी से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस नियमित निरीक्षण का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार EVM वेयर हाउस में सभी जरूरी व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा करना था।
सुरक्षा और CCTV व्यवस्था की जांच
निरीक्षण के दौरान DC ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता और पूरे परिसर की निगरानी व्यवस्था की भी जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी इंतजामों की जानकारी ली तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने का निर्देश दिया।
हर प्रावधान का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश
मंजूनाथ भजंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि EVM वेयर हाउस के संचालन, सुरक्षा और रख-रखाव से जुड़े भारत निर्वाचन आयोग के सभी प्रावधानों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर महीने निर्धारित समय पर वेयर हाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाए।
यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नियमित निरीक्षण के जरिए EVM वेयर हाउस की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की निगरानी लगातार जारी रखने पर जोर दिया गया।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

