मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नशे के खिलाफ पलामू पुलिस का एक्शन, 960 ग्राम तरल अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और सफाया अभियान के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिपराटांड़ थाना पुलिस ने अमानत नदी बराज के पास कार्रवाई करते हुए 960 ग्राम अवैध तरल अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सनोेज भुइयां के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : बाबूलाल मरांडी बोले- वर्दी अगर पहचान को गाली बनाए, तो न्याय की उम्मीद कहां करें

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी एसडीपीओ प्रशांत कुमार-2 ने लेस्लीगंज स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में एनडीपीएस और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमानत नदी बराज के पास अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ लेस्लीगंज-पांकी के नेतृत्व में पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।

तलाशी में 960 ग्राम तरल अफीम बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से सनोेज भुइयां, पिता विदेशी भुइयां, निवासी तितलंगी गांव, थाना पिपराटांड़ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 960 ग्राम अवैध तरल अफीम बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment