मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची दहशत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार : सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर, अशोक धाम के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर के पास अचानक भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई थी।

यह भी पढ़ें : रांची में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार और 3 बाइक को मारी टक्कर; 2 की मौत

करंट लगने से नहीं, भगदड़ में हुई मौत

हादसे के बाद शुरुआती तौर पर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के गिरने और करंट लगने से लोगों की मौत की बात सामने आई थी। हालांकि, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार और एडीएम नीरज कुमार ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की मौत करंट लगने से नहीं, बल्कि भगदड़ के दौरान हुई। प्रशासन के अनुसार, अशोक धाम हॉल्ट पर दोनों ओर से ट्रेन आने के बाद कुछ युवकों के बीच अचानक भाग-दौड़ शुरू हो गई। इसी दौरान बिजली का एक पोल गिर गया। इसके बाद मौके पर करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैल गई और श्रद्धालुओं में दहशत पैदा हो गई।

बिजली आपूर्ति बंद थी, फिर भी फैली अफवाह

प्रशासन का कहना है कि घटना के समय बिजली आपूर्ति बंद थी और तार कवर किया हुआ था। इसके बावजूद करंट की अफवाह के बाद लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच गई। भागने की कोशिश में श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए और कई लोग भीड़ के नीचे दब गए। इसी भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

राहत-बचाव कार्य जारी, जांच में जुटा प्रशासन

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही भगदड़ की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment