मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा: 451 अभ्यर्थियों के लिए 20-21 अगस्त को मेडिकल टेस्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2015 (विज्ञापन संख्या 04/2015) से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों के मेडिकल फिटनेस टेस्ट की तारीख और स्थान निर्धारित कर दिया है। इस मेडिकल टेस्ट में कुल 451 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा 20 और 21 अगस्त को रांची के डोरंडा स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP)-01 परिसर में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : झारखंड के तीन कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल टेस्ट का फैसला

आयोग के अनुसार, यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में दायर SLP(C) No. 1359/2023, जितेंद्र कुमार शर्मा एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य तथा इससे संबंधित मामलों में 3 जून को पारित आदेश के आलोक में शुरू की गई है। इससे पहले JSSC ने 3 जुलाई को सूचना जारी कर संबंधित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की थी। अब सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट आयोजित किया जा रहा है।

20 और 21 अगस्त को होगा मेडिकल टेस्ट

आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेडिकल टेस्ट 20 और 21 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट का विवरण 20 और 21 अगस्त 2026, झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP)-01, डोरंडा, रांची, राज्य अंतर्गत चयन पर्षद, कुल अभ्यर्थी 451

451 अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी होगी


मेडिकल फिटनेस टेस्ट झारखंड सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2015 की चयन प्रक्रिया से जुड़ा महत्वपूर्ण चरण है। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सूचीबद्ध 451 अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की ओर से जारी आधिकारिक सूचना और निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment