गिरिडीह के रेंबा मोड़ पर ट्रक-हाइवा की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला

Rupa Kumari | August 13, 2026 | 11:41 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र स्थित रेंबा मोड़ के पास गुरुवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे हाइवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी- पटना यात्री बस औरंगाबाद में पलटी, 20 घायल; तीन की हालत गंभीर

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय ट्रक चालक संभवतः नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें