अनशन के 11वें दिन देवेंद्र नाथ महतो का खुला पत्र, बोले- न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा

Rupa Kumari | August 12, 2026 | 10:26 AM IST
  • सदर अस्पताल से जारी संदेश में विधानसभा घेराव को बताया ऐतिहासिक, अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अनशन जारी रखने का दावा

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच JLKM नेता अनशन के 11वें दिन देवेंद्र नाथ महतो का खुला पत्र, बोले- न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा सदर अस्पताल से जारी संदेश में विधानसभा घेराव को बताया ऐतिहासिक, अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद अनशन जारी रखने का दावाऔर अनशनकारी देवेंद्र नाथ महतो ने अनशन के 11वें दिन सदर अस्पताल से एक खुला पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद उनका संघर्ष और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है तथा अभ्यर्थियों को न्याय मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। देवेंद्र नाथ महतो ने अपने पत्र में बताया कि उनका अनशन 10वें दिन में प्रवेश कर चुका है और अस्पताल में उपचार के दौरान भी उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखा है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद वह छात्रों के विधानसभा घेराव मार्च में शामिल हुए थे।

विधानसभा घेराव को बताया ऐतिहासिक

खुले पत्र में महतो ने विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए इसमें शामिल छात्रों, अभ्यर्थियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने लिखा कि यह आंदोलन केवल परीक्षाओं का नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, पारदर्शिता और न्याय की लड़ाई है।

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के आरोपों को लेकर आंदोलन

राजधानी रांची में पिछले कई दिनों से छात्र और अभ्यर्थी JPSC तथा JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में विवादित परीक्षाओं को रद्द करना, CBI जांच कराना और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार शामिल हैं। हालांकि सरकार की ओर से कुछ मामलों में जांच और कार्रवाई की घोषणा की गई है, लेकिन आंदोलनकारी अपनी सभी मांगों पर ठोस निर्णय की मांग कर रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती, लेकिन अनशन जारी

स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद देवेंद्र नाथ महतो को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खुले पत्र के साथ उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान की तस्वीरें भी साझा की गईं। उन्होंने कहा कि शारीरिक कमजोरी संघर्ष की भावना को कमजोर नहीं कर सकती और न्याय के लिए उनकी लड़ाई पहले की तरह जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी

जारी है छात्र आंदोलन

अगस्त की शुरुआत से चल रहे इस आंदोलन में कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हाल के दिनों में विधानसभा मार्च और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी विवाद गहराया है। इस बीच देवेंद्र नाथ महतो ने एक बार फिर दोहराया कि अभ्यर्थियों की मांगें पूरी होने और उन्हें न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share this news

संबंधित खबरें