मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड बंद का सिमडेगा में दिखा असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने NH-143 किया जाम

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : JPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को सिमडेगा जिले में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और कई स्थानों पर प्रदर्शन किया।

NH-143 पर यातायात प्रभावित

बंद समर्थकों ने सिमडेगा के बीरू समेत विभिन्न इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्ग-143 (NH-143) को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर हुई कार्रवाई का विरोध जताया।

बस स्टैंड में भी दिखा बंद का असर

भाजपा कार्यकर्ता सिमडेगा बस स्टैंड भी पहुंचे, जहां बसों के परिचालन पर असर पड़ा। यात्री वाहनों की आवाजाही बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। केरसई प्रखंड क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों और प्रमुख स्थानों पर घूम-घूमकर बंद का समर्थन मांगा। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और वाहन चालकों से स्वेच्छा से प्रतिष्ठान और वाहनों का संचालन बंद रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में पत्थर खदान की ब्लास्टिंग से सहमे ग्रामीण, घरों में दरारें पड़ने का आरोप

छात्रों के समर्थन में भाजपा

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उनका आरोप है कि छात्रों के आंदोलन पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने और पूरे मामले का समाधान बातचीत के माध्यम से निकालने की मांग की। साथ ही परीक्षा से जुड़े विवादों की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई गई।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment