मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू: ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, 6 लोगों पर नामजद प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के देवरी कला गांव में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है। हैदरनगर थाना क्षेत्र के चचरिया गांव निवासी रंजीत कुमार की मौत के बाद उनके पिता बुधन राम की शिकायत पर हुसैनाबाद थाना में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : RAC और वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत: मोबाइल पर ऐसे देखें ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी

ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार रंजीत कुमार अपनी पत्नी को लेने के लिए देवरी कला स्थित ससुराल गए थे। इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ ससुराल पक्ष के लोग लगातार मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करते थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब भी रंजीत अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल जाते थे, कथित तौर पर उनके पैसे छीन लिए जाते थे और मारपीट कर उन्हें वापस भेज दिया जाता था। परिजनों के अनुसार, रंजीत ने पहले भी ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी थी।

छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

रंजीत की मौत के बाद उनके पिता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और युवक की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment