मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विश्व आदिवासी दिवस पर सरायकेला में दिखेगी संस्कृति की झलक, छऊ और पारंपरिक नृत्यों से सजेगा आयोजन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : विश्व आदिवासी दिवस 2026 के अवसर पर 9 अगस्त को सरायकेला-खरसावां जिले में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले की समृद्ध आदिवासी और लोक सांस्कृतिक विरासत को समर्पित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से टाउन हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। साथ ही विभिन्न पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी।

छऊ, नटुआ और मुंडारी नृत्य होंगे मुख्य आकर्षण

आयोजन के दौरान छऊ नृत्य, मानभूम छऊ, नटुआ नृत्य, मुंडारी नृत्य और महिला पाइका नृत्य समेत कई पारंपरिक लोक कलाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की आदिवासी परंपराओं, लोक जीवन और सांस्कृतिक विविधता को मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार, केवल जिला मुख्यालय ही नहीं बल्कि जिले के सभी प्रखंडों में भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान: DC

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति राज्य की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोक कला, नृत्य, संगीत, परंपराओं और रीति-रिवाजों का संरक्षण करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और पारंपरिक विरासत के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें : पलामू: ससुराल में युवक की संदिग्ध मौत, 6 लोगों पर नामजद प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

संस्कृति संरक्षण का संदेश

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की परंपराओं, कला और जीवन मूल्यों को सम्मान देने के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति और स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment