मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC आंदोलन: जयपाल सिंह मुंडा मैदान में अनशनरत छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड में JPSC से जुड़े छात्र आंदोलन के बीच राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे एक छात्र की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर आंदोलनकारी साथियों और पुलिस-प्रशासन की मदद से छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, छात्र पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा मैदान में शांतिपूर्ण ढंग से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठा था। लगातार भूखे-प्यासे रहने के कारण शुक्रवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अनशन स्थल पर ही उसे तेज चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : दवा लेकर घर लौट रही महिला से चेन और बाली की छिनतई, विरोध करने पर धक्का देकर फरार हुए बदमाश

पुलिस और साथियों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद आंदोलनकारी छात्रों ने एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस की सहायता से छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज शुरू किया गया।

डॉक्टरों ने बताई तबीयत बिगड़ने की वजह

अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, लगातार अनशन करने के कारण छात्र का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल काफी नीचे गिर गया था, जिससे उसके शरीर में अत्यधिक कमजोरी आ गई। फिलहाल उसे ड्रिप और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं तथा उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद आंदोलन स्थल पर मौजूद अन्य छात्रों में चिंता का माहौल है। वहीं, JPSC आंदोलन के बीच छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल छात्र का इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत स्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment