मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पलामू में पुलिस मुठभेड़, हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी के पैर में लगी गोली

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : कोयल नदी गोलीकांड के नामजद आरोपी सुमित कुमार का पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास उस समय नाकाम हो गया, जब पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हथियार बरामदगी के लिए ले गई थी पुलिस

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के अनुसार, कोयल नदी गोलीकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार से घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी करानी थी। इसी सिलसिले में पुलिस टीम उसे अपने साथ लेकर गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया था और उसे वापस लेकर लौट रही थी।

सरकारी पिस्टल छीनकर भागने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, वापसी के दौरान आरोपी ने अचानक एक पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीन ली और मौके से भागने की कोशिश की। आरोप है कि फरार होने के दौरान उसने हथियार लहराते हुए पुलिस टीम को धमकाया। अधिकारियों के अनुसार, भागने के क्रम में आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी भी की। इसके बाद आत्मरक्षा और आरोपी को रोकने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : झारखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

अस्पताल में इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद घायल आरोपी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी हथियार छीनने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और हिरासत से फरार होने के प्रयास से जुड़े आरोपों में एक और मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment