मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर: बर्मामाइंस गोलीकांड में घायल मोहम्मद आफताब की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद आफताब की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह कोलकाता में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। आफताब की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे तथा बड़ी संख्या में बर्मामाइंस थाना पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद आफताब अपराधियों के हमले और फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर से कोलकाता रेफर किया गया था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

थाने का घेराव, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

आफताब की मौत के बाद सैकड़ों स्थानीय लोग और परिजन बर्मामाइंस थाना पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया। लोगों की मांग थी कि हत्या में शामिल सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार को अपराध की बड़ी वजह बताया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें : सदर अस्पताल चाईबासा में विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ, माताओं को बांटे गए मदर केयर किट

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया गया। घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बर्मामाइंस थाना क्षेत्र और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो डबल मर्डर: जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिमडेगा में नहाने निकले दो मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, घर के पीछे मिले कपड़े और चप्पल

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

धनबाद में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्री लेकर बकरी चराने और पकौड़े तलने का किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से लूटे 3500 रुपये, गुहार लगाने पर 2500 लौटाए

गोड्डा गन फैक्ट्री मामले में मुख्य आरोपी पवन तुरी गिरफ्तार, रांची भागने की कोशिश में बोकारो में पकड़ा गया

Leave a Comment