मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में युवक की गला रेतकर हत्या की आशंका, चट्टान के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के राहे थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप जारागोड़ा स्थित एक चट्टान के पास शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही राहे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

पहचान के लिए जुटाए जा रहे सुराग

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी अक्षरों में “K M” लिखा हुआ है। इसी निशान के आधार पर भी पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पुण्यतिथि विशेष: नेमरा से उठी वह आवाज, जो ‘दिशोम गुरु’ बनकर झारखंड की पहचान बन गई

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और हत्या की परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment