मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा में घरेलू विवाद के बाद व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा : जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के लम्बोई गांव में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोविंद गोंड के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : JPSC आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर निशाना, बोले- जरूरत पड़ी तो खुद टेंट लगाने में करूंगा श्रमदान

भोजन को लेकर हुआ विवाद, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए

परिजनों के अनुसार, गोविंद गोंड घर लौटने के बाद भोजन को लेकर परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल, सिमडेगा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो डबल मर्डर: जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिमडेगा में नहाने निकले दो मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, घर के पीछे मिले कपड़े और चप्पल

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

धनबाद में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्री लेकर बकरी चराने और पकौड़े तलने का किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से लूटे 3500 रुपये, गुहार लगाने पर 2500 लौटाए

गोड्डा गन फैक्ट्री मामले में मुख्य आरोपी पवन तुरी गिरफ्तार, रांची भागने की कोशिश में बोकारो में पकड़ा गया

Leave a Comment