मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JPSC-JSSC आंदोलनरत छात्रों के लिए बंधु तिर्की ने कराई भोजन की व्यवस्था, अभ्यर्थियों ने जताया आभार

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने भोजन की व्यवस्था कराई। आंदोलन स्थल पर छात्रों के बीच भोजन वितरित किया गया, जिसे अभ्यर्थियों ने ग्रहण किया और इस सहयोग के लिए बंधु तिर्की का आभार व्यक्त किया। बताया गया कि आंदोलनरत छात्रों की स्थिति को देखते हुए बंधु तिर्की ने उनके लिए भोजन उपलब्ध कराने की पहल की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद अभ्यर्थियों ने भोजन वितरण में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : चाईबासा में बिंजय नदी से नवजात का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

कई दिनों से जारी है छात्रों का आंदोलन

JPSC-JSSC अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे हैं। छात्र परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और सरकार से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आंदोलनरत अभ्यर्थियों का कहना है कि वे अपनी मांगों के समाधान तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं, छात्रों को उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करेगी।

छात्रों ने सहयोग के लिए जताया धन्यवाद

भोजन वितरण के बाद छात्रों ने बंधु तिर्की के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान इस तरह का सहयोग उनके लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल आंदोलन जारी है और अभ्यर्थी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment