मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धुर्वा डैम में मिला HEC के सेवानिवृत्त कर्मी का शव, इवनिंग वॉक पर निकले थे घर से

  • शाम की सैर पर निकले बुजुर्ग रातभर नहीं लौटे, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में रविवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हटिया संडे मार्केट निवासी और एचईसी के सेवानिवृत्त कर्मी योगेंद्र प्रसाद (85 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार शाम रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

परिजनों की तलाश के बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

जानकारी के अनुसार, योगेंद्र प्रसाद 1 अगस्त की शाम करीब चार बजे इवनिंग वॉक के लिए निकले थे। जब देर रात तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर उनके बड़े बेटे विजय कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। रविवार सुबह धुर्वा डैम के आसपास टहलने पहुंचे स्थानीय लोगों की नजर पानी में तैर रहे एक शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना नगड़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाला गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रारंभिक जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई गोलियां लगने से आफताब गंभीर; बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बुजुर्ग डैम तक कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। फिलहाल जांच जारी है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment