मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JSSC-JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ बोकारो में BJYM का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की बोकारो जिला इकाई ने शनिवार को प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध जताया और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।

यह भी पढ़ें : लातेहार में सौम्या मेडिकल स्टोर पर प्रशासन की छापेमारी, भ्रूण अवशेष मिलने के बाद दुकान सील; संचालक हिरासत में

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का लगाया आरोप

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती समेत कई परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और परीक्षा माफिया के खिलाफ नारेबाजी की। भाजयुमो नेताओं का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में आयोजित कई भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं, जिससे राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ा है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

भाजयुमो ने अपने ज्ञापन के माध्यम से भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग भी रखी गई। इसके अलावा आयोग के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ परीक्षा के दौरान जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग भी उठाई।

मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर संबंधित विभाग या सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment