RKS Construction पर आयकर विभाग का सर्वे खत्म, 10-15 करोड़ रुपये तक टैक्स देनदारी की संभावना

Meenu | August 2, 2026 | 11:34 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा चलाया गया सर्वे शनिवार देर रात समाप्त हो गया। सर्वे पूरा होने के बाद आयकर विभाग के अधिकारी जब्त किए गए दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड के साथ लौट गए हैं।

यह भी पढ़ें : पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक हाई मास्ट टावर पर चढ़ा, रांची में 8 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

तीन दिन तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से कंपनी के रांची, बेगूसराय और गुरुग्राम स्थित कार्यालयों में सर्वे कर रही थी। कंपनी के वित्तीय लेनदेन में संभावित अनियमितताओं की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई थी। इस अभियान में आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारी शामिल थे। रांची में सर्वे की निगरानी आयकर आयुक्त शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कंपनी के खिलाफ किसी बड़ी वित्तीय अनियमितता के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, कुछ भुगतान और वित्तीय लेनदेन में प्रक्रियागत अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी जांच जारी है।

10 से 15 करोड़ रुपये तक टैक्स लगने की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान मिली अनियमितताओं के आधार पर कंपनी पर 10 से 15 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त टैक्स देनदारी निर्धारित की जा सकती है। हालांकि, अंतिम निर्णय दस्तावेजों की विस्तृत जांच और आयकर विभाग की आगे की प्रक्रिया के बाद ही लिया जाएगा।

जांच के बाद आगे होगी कार्रवाई

आयकर विभाग अब जब्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड का विश्लेषण करेगा। जांच पूरी होने के बाद यदि आवश्यक हुआ तो संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

\

Share this news

संबंधित खबरें