मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक हाई मास्ट टावर पर चढ़ा, रांची में 8 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक स्टेडियम परिसर में लगे हाई मास्ट लाइट टावर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर युवक को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान लातेहार निवासी हीरा लाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वह अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज था। इसी नाराजगी में वह टावर पर चढ़ गया और करीब आठ घंटे तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा।

यह भी पढ़ें : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: 5 अगस्त तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

पत्नी के समझाने पर नीचे उतरा

रविवार सुबह युवक की पत्नी को मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक ने टावर से सुरक्षित नीचे उतरने पर सहमति जताई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।

टावर पर बैठे-बैठे रखीं कई मांगें

टावर पर चढ़े युवक ने केवल पारिवारिक विवाद ही नहीं, बल्कि कई अन्य मांगें भी सामने रखीं। उसने कहा कि वह अपने गांव में एक स्कूल खोलना चाहता है और राज्य में रोजगार के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता है। इसके अलावा उसने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने की इच्छा जताई और कहा कि वह उनसे “भीख में एक रुपया” मांगना चाहता है। पुलिस के मुताबिक युवक अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार आत्महत्या की धमकी से जुड़े पोस्ट भी कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू के बाद उसे हिरासत में ले लिया।

मेडिकल जांच के बाद होगी पूछताछ

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि युवक का पहले मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि घटना के पीछे केवल पारिवारिक विवाद था या कोई अन्य कारण भी शामिल है।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment