मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में बनेगा अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर, झारखंड सरकार और टाटा मोटर्स के बीच हुआ MoU

--Advertisment--

Samachar Post डिजिटल डेस्क, रांची : झारखंड में सड़क सुरक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार और टाटा मोटर्स के बीच मंगलवार को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह समझौता संपन्न हुआ। इस समझौते के तहत जमशेदपुर में अत्याधुनिक इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग, झारखंड सरकार और टाटा मोटर्स के बीच औपचारिक करार किया गया।

युवाओं को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल को राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में स्थापित होने वाला यह संस्थान न केवल सुरक्षित और आधुनिक ड्राइविंग प्रशिक्षण प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों और टाटा मोटर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह साझेदारी परिवहन क्षेत्र को नई दिशा देने का काम करेगी।

सड़क सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित ड्राइविंग संस्कृति विकसित करने के लिए प्रशिक्षित चालकों की आवश्यकता है। IDTR की स्थापना से पेशेवर ड्राइविंग प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा और सड़क सुरक्षा मानकों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना के माध्यम से परिवहन क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार होंगे, जिससे राज्य के युवाओं को नए रोजगार अवसर भी प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें : ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

परिवहन क्षेत्र में नई पहल

जमशेदपुर में बनने वाला यह अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर आधुनिक तकनीकों और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस होगा। यहां प्रशिक्षुओं को व्यावसायिक और सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ी नवीनतम जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ेगी और झारखंड में परिवहन क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment