मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में 33 किलो गांजा बरामद: मानगो बस स्टैंड से युवक गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार-वाराणसी भेजने की थी तैयारी

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के पास से करीब 33 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय उमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन ट्रॉली बैग में रखा गांजा और एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।

यह भी पढ़ें : रांची में बढ़ा डेंगू का खतरा, 29 घरों में मिला लार्वा; स्वास्थ्य विभाग ने तेज किया सर्विलांस अभियान

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के पास कुछ लोग ओडिशा से गांजा लेकर पहुंचे हैं और उसे बिहार तथा वाराणसी भेजने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के पर्यवेक्षण में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के पास छापेमारी की और उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद तीन ट्रॉली बैग से करीब 33 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 80/2026 के तहत NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B) और 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बिहार और वाराणसी भेजने की तैयारी में था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा गांजा की खेप कहां से लाई गई थी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बोकारो डबल मर्डर: जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की आशंका, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सिमडेगा में नहाने निकले दो मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, घर के पीछे मिले कपड़े और चप्पल

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

धनबाद में बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, डिग्री लेकर बकरी चराने और पकौड़े तलने का किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन

लोहरदगा में कट्टा दिखाकर QR कोड से लूटे 3500 रुपये, गुहार लगाने पर 2500 लौटाए

गोड्डा गन फैक्ट्री मामले में मुख्य आरोपी पवन तुरी गिरफ्तार, रांची भागने की कोशिश में बोकारो में पकड़ा गया

Leave a Comment