बोकारो में रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Rupa Kumari | July 27, 2026 | 12:30 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो पुराना सब्जी मंडी रेलवे गेट स्थित साहनी मोहल्ला के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान कथारा चार नंबर निवासी संजय चौधरी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

बेरमो थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामले में दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में अवैध पत्थर कारोबार पर प्रशासन का एक्शन, बोल्डर लोड दो हाइवा जब्त

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है, जबकि इलाके के लोग भी युवक की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें