मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिमडेगा: मुआवजे की राशि हड़पने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : सड़क दुर्घटना पीड़ित को सरकार की ओर से मिली मुआवजा राशि हड़पने के आरोप में सिमडेगा सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने न केवल मुआवजे की रकम अपने कब्जे में रख ली थी, बल्कि पैसे वापस मांगने पर पीड़ित को धमकाने का भी आरोप है।

मुआवजे के ₹6.50 लाख हड़पने का आरोप

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि अलसंगा निवासी इलियास केरकेट्टा ने 14 अप्रैल 2025 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि सड़क दुर्घटना के बाद सरकार की ओर से उन्हें ₹6.50 लाख की मुआवजा राशि मिली थी। आरोप है कि मनोज भगत ने उक्त राशि अपने कब्जे में लेकर हड़प ली। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत में जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मनोज भगत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें : सिमडेगा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शत-प्रतिशत पूरा, उपायुक्त कंचन सिंह ने दी बधाई

पहले भी दर्ज हो चुके हैं कई मामले

पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि आरोपी पूर्व में भी लोगों की रकम हड़पने से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में आरोपित रह चुका है। पुलिस इन मामलों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। अदालत के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की वित्तीय धोखाधड़ी या ठगी के मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment