मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में अवैध पत्थर कारोबार पर प्रशासन का एक्शन, बोल्डर लोड दो हाइवा जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोल्डर लोड दो हाइवा जब्त कर लिए। गावां के प्रभारी अंचलाधिकारी (CO) अभिषेक कुमार ने पटना-बल्हारा मुख्य पथ पर छापेमारी कर दोनों वाहनों को पकड़ा। जांच के दौरान चालक परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और चालान प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर गावां थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी पुलिस हिरासत में

छापेमारी में पकड़े गए दो हाइवा

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पटना-बल्हारा मुख्य मार्ग पर बादीडीह और भेलवा के बीच की गई। जांच के दौरान दोनों हाइवा में बोल्डर लदा हुआ था। जब प्रशासन ने परिवहन से जुड़े दस्तावेज और चालान की मांग की तो चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों वाहनों को तत्काल जब्त कर थाना भेज दिया गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दोनों हाइवा जमडार पंचायत में संचालित एक खदान से बोल्डर लादकर क्रशर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्रभारी अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को रोककर कब्जे में लिया और गावां थाना परिसर पहुंचा दिया।

दस्तावेजों की जांच के बाद होगी कार्रवाई

गावां थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को अंचलाधिकारी द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। अब खनन और परिवहन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध पत्थर परिवहन और बिना अनुमति खनन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment