मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड विमेंस टी-20 लीग : रांची रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर धनबाद ड्रैगन्स बनी चैंपियन

--Advertisment--

धनबाद ड्रैगन्स की शशि माथुर बनी प्लेयर ऑफ द मैच, विजेता टीम को 1 लाख व उपविजेता को 80 हजार नगद के साथ दी गई ट्रॉफी


Samachar Post, रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड वीमेंस टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले में रांची रॉयल्स को हराकर धनबाद ड्रैगन्स की टीम चैंपियन बनी। धनबाद ने रांची को 5 विकेट से हराया। जीत की ट्रॉफी के साथ विजेता टीम को एक लाख का नकद पुरस्कार भी दिया गया। जबकि उपविजेता रही रांची रॉयल्स की टीम को भी 80 हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में रांची रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 116 रन बनाए। रांची की ओर से टीम की कप्तान रश्मि गुड़िया ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। वहीं संध्या कुमारी ने 33 और प्रियंका सवाइयां ने 26 रनों की पारी खेली। धनबाद की ओर से दुर्गा मुर्मू ने 2 विकेट झटके। इधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद ड्रैगन्स ने 19.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 117 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। 


धनबाद ड्रैगन्स की सलामी बल्लेबाज शशि ने 50 रन बनाए
धनबाद ड्रैगन्स की ओर से सलामी बैटर शशि माथुर ने 50 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। कप्तान दुर्गा मुर्मू ने 24 रनों की पारी खेली। रांची की ओर से आनंदिता, नेहा, प्रियंका और शैंपी ने 1- 1 विकेट अपने नाम किए। मुकाबले में शानदार पारी खेलने वाली धनबाद ड्रैगन्स की शशि माथुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रांची जोन के आईजी अखिलेश झा, जेएससीए के प्रेसिडेंट संजय सहाय, वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र सिन्हा, सेक्रेटरी देवाशीष चक्रवर्ती, ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएन सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जेएससीए के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment