मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोडरमा: हाईवा से डीजल चोरी करते चालक गिरफ्तार, 30 लीटर डीजल और उपकरण बरामद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा : जिले में डीजल चोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर चंदवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवा से डीजल चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 30 लीटर डीजल, तीन प्लास्टिक जार और डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाला रेंच बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें : रांची में दिनदहाड़े मोबाइल स्नैचिंग, युवती ने पीछा कर बदमाशों से वापस लिया फोन

गश्त के दौरान संदिग्ध हाईवा पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात चंदवारा थाना की गश्ती टीम ग्राम मंझलाडीह में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक हाईवा संदिग्ध स्थिति में खड़ा दिखाई दिया। जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि एक युवक वाहन से डीजल निकाल रहा था। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

30 लीटर डीजल और तीन जार बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 30 लीटर डीजल, तीन प्लास्टिक जार तथा डीजल निकालने में इस्तेमाल किया जाने वाला रेंच बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बब्लू कुमार यादव (21 वर्ष), पिता कारु यादव, निवासी सिंगारडीह, थाना जयनगर के रूप में हुई है।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में चंदवारा थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment