रांची में NEET पेपर लीक को लेकर सियासी घमासान, बैरिकेडिंग तोड़कर भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड की राजधानी रांची में NEET पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हरमू रोड पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ने के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। जानकारी के अनुसार, हरमू रोड पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग की थी। लेकिन प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में झारखंड के युवक की हत्या, शव पलंग के बॉक्स में मिला; आरोपी की तलाश में पुलिस

अंडे और टमाटर भी फेंके गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर अंडे और टमाटर भी फेंके गए। इसके बाद माहौल और अधिक गर्म हो गया तथा दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नारेबाजी शुरू हो गई।

स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया हस्तक्षेप

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। फिलहाल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

संबंधित खबरें