रांची में डूरंड कप 2026 का रोमांच मुफ्त में देखें, 22 जुलाई से मिलेंगे ‘जीरो टिकट’

Meenu | July 21, 2026 | 05:25 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 135वें डूरंड कप 2026 के रांची चरण के मुकाबले अब दर्शक बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे। जिला प्रशासन ने टूर्नामेंट के लिए ‘जीरो टिकट’ जारी करने का फैसला लिया है। इन टिकटों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 26 जुलाई से रांची में शुरू होने वाले मुकाबलों के लिए 22 जुलाई से टिकटों का वितरण शुरू होगा।

यह भी पढ़ें : रांची सदर अस्पताल की लिफ्ट में 2 घंटे तक फंसा रहा युवक, आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल

22 जुलाई से शुरू होगा फ्री ‘जीरो टिकट’ का वितरण

जिला प्रशासन के अनुसार, मोरहाबादी स्टेडियम परिसर में बनाए गए 12 टिकट काउंटरों से 22 जुलाई से ‘जीरो टिकट’ वितरित किए जाएंगे। टिकट लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। टिकट वितरण का समय 22 जुलाई 2026 से सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मोरहाबादी स्टेडियम, रांची। ‘जीरो टिकट’ ऐसा टिकट होता है जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसका उद्देश्य दर्शकों को निशुल्क प्रवेश देना, भीड़ प्रबंधन को व्यवस्थित रखना और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

26 जुलाई को होगा उद्घाटन मुकाबला

खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि रांची चरण का उद्घाटन मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दौरान भारतीय सेना के प्रतिनिधि मनोज कुमार झा भी मौजूद रहे।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष तैयारी

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने निम्न व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया है टिकट काउंटरों पर पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती, पार्किंग और ट्रैफिक प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा जांच और कंट्रोल रूम, खिलाड़ियों की सुरक्षित आवाजाही
एंबुलेंस, मेडिकल टीम और चिकित्सकों की उपलब्धता, फायर ब्रिगेड, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्था साथ ही 26 जुलाई के उद्घाटन समारोह की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

Share this news

संबंधित खबरें