मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी माओवादी अजय महतो गिरफ्तार

--Advertisment--

  • विशेष छापेमारी अभियान में दो अन्य संदिग्ध भी हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 लाख रुपये के इनामी माओवादी अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो अन्य संदिग्ध माओवादी भी हिरासत में लिए गए हैं। तीनों से विशेष जांच टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजय महतो गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का निवासी है। वह भाकपा (माओवादी) संगठन में स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य तथा पारसनाथ क्षेत्र का जोनल कमांडर रह चुका है। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम को सूचना मिली थी कि अजय महतो हरलाडीह गांव में छिपा हुआ है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अजय महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से दो अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग: विभावि में M.Ed. की 50 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक करें आवेदन

कई गंभीर मामलों में रहा है वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अजय महतो के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, सुरक्षा बलों पर हमला, विस्फोट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर मामलों सहित 100 से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। वह गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह लंबे समय से ठेकेदारों से अवैध वसूली, विकास कार्यों में बाधा डालने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है। उसकी तलाश झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सुरक्षा एजेंसियां भी कर रही थीं।

संगठन के नेटवर्क की भी होगी जांच

पुलिस अब अजय महतो से पूछताछ के आधार पर संगठन के नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य सक्रिय सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है। नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गिरिडीह पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में सक्रिय उग्रवादी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment