रांची में ऑटो चालक को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची में एक ऑटो चालक को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से झुलसे चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने DC-SP को जारी किए सख्त सुरक्षा निर्देश

ऑटो मालिक और चालक के बीच विवाद के बाद हुई घटना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक और वाहन मालिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुस्से में आरोपी ने चालक पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाने का प्रयास किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर आग बुझाई और घायल को अस्पताल पहुंचाया। समय रहते बचाव होने से बड़ी अनहोनी टल गई।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही विवाद की वास्तविक वजह और घटना के पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर इस तरह की हिंसक वारदात बेहद चिंताजनक है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें