EXCLUSIVE: श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने DC-SP को जारी किए सख्त सुरक्षा निर्देश

Meenu | July 17, 2026 | 02:58 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर झारखंड सरकार और पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिला उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) को विस्तृत सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित होगा, जबकि 29 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर दुम्मा स्थित झारखंड प्रवेश द्वार से मेले का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से SNMMCH में नहीं बढ़ सकीं MBBS सीटें, NMC ने प्रस्ताव किया खारिज

सावन के चार सोमवार पर रहेगा विशेष फोकस

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि सावन के सोमवार को देवघर और बासुकीनाथ में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसलिए इन दिनों अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सावन के सोमवार 3 अगस्त पहला सोमवार, 10 अगस्त दूसरा सोमवार, 17 अगस्त तीसरा सोमवार, 24 अगस्त चौथा और अंतिम सोमवार (सबसे अधिक भीड़ की संभावना)। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचते हैं। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश समेत कई स्थानों से भी श्रद्धालु मेले में शामिल होते हैं।

पिछली घटनाओं से सबक लेने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा तैयारियों के दौरान पूर्व वर्षों की घटनाओं का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को उनसे सीख लेने को कहा है।

जिला/स्थानवर्षघटनामुख्य विवरण
देवघर2006पुलिस-पंडा समाज झड़पबाबा मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के दौरान पुलिस और पंडा समाज के बीच झड़प, कई लोग घायल।
देवघर2007भगदड़ जैसी स्थितिउमा भवन में सीढ़ियों से फिसलने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बनी, दम घुटने से 5 महिला श्रद्धालुओं की मौत।
देवघर2008करंट लगने की घटनाबाबा मंदिर के गर्भगृह में बिजली का करंट लगने से 2 कांवरिये गंभीर रूप से झुलसे।
देवघर2010चेन स्नैचिंगमंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से चेन छीनने और अन्य अवैध गतिविधियों के मामले सामने आए।
देवघर2014विरोध प्रदर्शनजलार्पण व्यवस्था को लेकर पंडा समाज का विरोध प्रदर्शन, VIP गेट पास और टोल टैक्स कलेक्शन में कथित अनियमितताओं के मामले।
देवघर2015मंदिर परिसर में भगदड़बेलपत्र प्रदर्शनी के दौरान भगदड़ में 10 कांवरियों की मौत और 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए।
बासुकीनाथ (दुमका)2008अतिक्रमण हटाने का विरोधअतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने प्रशासन का विरोध किया और हिंसक घटना हुई।
बासुकीनाथ (दुमका)2011मंदिर प्रवेश विवादजबरन मंदिर प्रवेश को लेकर विवाद, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तनाव की स्थिति बनी।
बासुकीनाथ (दुमका)2023आपराधिक घटनादुमका-देवघर मार्ग पर जमुआ थाना क्षेत्र के पास कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या।
गढ़वा2024सांप्रदायिक विवादमेराल थाना क्षेत्र में धार्मिक नारेबाजी को लेकर दो समुदायों के बीच मारपीट की घटना।

पुलिस मुख्यालय के प्रमुख सुरक्षा निर्देश

श्रावणी मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं कांवरिया पथ पर 24×7 पुलिस गश्त। असामाजिक तत्वों और वांछित अपराधियों पर विशेष निगरानी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की नियमित जांच। श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई। कांवरिया मार्ग पर बिजली के झूलते तारों की सुरक्षा व्यवस्था। CCTV कैमरे, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय और खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था। प्रमुख मार्गों पर 24 घंटे एम्बुलेंस, डॉक्टर और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता।
बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच। बारिश के मौसम को देखते हुए साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक कर श्रावणी मेले को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Share this news

संबंधित खबरें