मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डिमना डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, छोटे भाई के सामने हुआ दर्दनाक हादसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर के डिमना डैम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनारी कागलनगर निवासी पीयूष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है।

छोटे भाई के साथ डैम घूमने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, पीयूष कुमार शुक्रवार सुबह अपने छोटे भाई आयुष के साथ डिमना डैम घूमने गया था। सुबह करीब छह बजे दोनों भाई डैम में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान पीयूष गहरे पानी में चला गया और संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटे भाई आयुष ने पीयूष को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

कई घंटे तक चला खोज अभियान, गोताखोरों ने निकाला शव

सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली। बाद में विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। पटमदा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पीयूष का शव डैम से बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : IIM रांची में गूंजे सफल नेतृत्व और उद्यमिता के मंत्र, टेगा इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन ने साझा किए अनुभव

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि पीयूष एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डैम, नदी और अन्य जलाशयों में स्नान या घूमने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा गहरे पानी में जाने से बचें। गौरतलब है कि डिमना डैम में हर वर्ष डूबने की घटनाएं सामने आती हैं, इसके बावजूद लोग जोखिम उठाने से बाज नहीं आते।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment