मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में JLKM की बड़ी कार्रवाई, जिला अध्यक्ष हसन अंसारी पदमुक्त; नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए पाकुड़ जिला अध्यक्ष हसन अंसारी को उनके पद से हटा दिया है। पार्टी के अनुसार, यह निर्णय नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने की शिकायत सामने आने के बाद लिया गया है।

यह भी पढ़ें : सरायकेला में पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पति गिरफ्तार; लोहे की रॉड और बिजली का तार बरामद

कार्यक्रम के दौरान युवकों ने किया विरोध

जानकारी के अनुसार, बुधवार को हिरणपुर स्थित विवाह भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक पहुंचे और हसन अंसारी से कथित रूप से लिए गए रुपये वापस करने की मांग करने लगे। युवकों का आरोप था कि उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए गए, लेकिन न तो नौकरी दिलाई गई और न ही उनकी राशि लौटाई गई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद हसन अंसारी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया।

जयराम महतो ने लिया संगठनात्मक फैसला

घटना के बाद JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने हसन अंसारी को जिला अध्यक्ष पद से पदमुक्त करने का निर्णय लिया। पार्टी ने इसे संगठन की छवि और अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया कदम बताया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्णय जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment