मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में जांच तेज, SDO, तत्कालीन DSP समेत 15 पुलिसकर्मियों को आयोग का समन

--Advertisment--

  • 16 और 17 जुलाई को गवाही के लिए बुलाए गए अधिकारी और जवान, फोरेंसिक जांच के लिए हथियारों की भी हो रही पड़ताल

Samachar Post डेस्क, बिहार : भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच में तेजी आ गई है। मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने एसडीओ, तत्कालीन डीएसपी, तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित करीब 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों को समन जारी किया है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को 16 एवं 17 जुलाई को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।

कई पुलिस अधिकारियों और जवानों को जारी हुआ समन

आयोग द्वारा जारी समन के अनुसार, जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, तत्कालीन डीएसपी राजेश कुमार शर्मा और शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार सहित भोजपुर पुलिस और एसटीएफ से जुड़े कई अधिकारियों एवं जवानों को गवाही के लिए बुलाया गया है। जांच आयोग घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रहा है और इस दौरान गवाहों के बयान के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों का पक्ष भी दर्ज किया जाएगा।

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे हथियार

जांच के क्रम में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ सरकारी हथियारों को भी जब्त किया है। अधिकारियों के अनुसार, इन हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि घटना से जुड़े तकनीकी तथ्यों की पुष्टि की जा सके। इससे पहले भी मामले में कुछ अन्य हथियार जब्त किए जा चुके हैं। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि फोरेंसिक रिपोर्ट से घटनाक्रम को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: पटना बंटी यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी रवीश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

क्या है भरत तिवारी मुठभेड़ मामला?

भरत तिवारी से जुड़ा यह मामला भोजपुर जिले में काफी चर्चित रहा है। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस और परिजनों के अलग-अलग दावे सामने आए थे। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की थी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया। न्यायिक आयोग अब घटना से जुड़े सभी तथ्यों, गवाहों के बयानों, पुलिस रिकॉर्ड और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट संबंधित प्राधिकार को सौंपेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment