पाकुड़ में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

Meenu | July 16, 2026 | 01:42 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर स्थित एक स्कूल के समीप आम के पेड़ से एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कोलाजोड़ा निवासी 45 वर्षीय वकील हेंब्रम के रूप में की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वकील हेंब्रम लंबे समय से अपने ससुराल दुर्गापुर में रह रहे थे। सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं।

यह भी पढ़ें : रांची में घनी आबादी वाले इलाकों में खुल सकते हैं नए OP और TOP, पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव

आत्महत्या की आशंका, लेकिन सभी पहलुओं की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें