मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, अवैध कारोबार में पिता की तलाश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी का पिता फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : धनबाद में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

बाइक की डिक्की से बरामद हुई ब्राउन शुगर

पुलिस के अनुसार, बागबेर-कलाझरिया मार्ग स्थित शीतलपुर मैदान के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक संख्या JH-21P-3347 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद भिठरा निवासी शराफत अंसारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पिता का नाम आया सामने

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसके पिता मुर्तजा अंसारी लंबे समय से कथित रूप से ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। युवक के अनुसार, उसे केवल नशीले पदार्थ की ढुलाई के लिए भेजा जाता था, जबकि पूरे कारोबार का संचालन और हिसाब-किताब उसके पिता देखते थे। पुलिस युवक के बयान की पुष्टि करते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी

मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ वसीम रजा मौके पर पहुंचे और जांच की समीक्षा की। इसके बाद पुलिस टीम ने मुर्तजा अंसारी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह मौके से फरार मिला। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment