मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

करबिगहिया अपहरण-हत्याकांड पर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, सेक्स रैकेट और पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना : करबिगहिया इलाके के किराना दुकानदार बंटी कुमार अपहरण-हत्याकांड को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि 6 जुलाई को हुए अपहरण की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस ने समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक प्रतिनिधिमंडल के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पुलिस ने अथमलगोला थाना क्षेत्र से बंटी कुमार का शव बरामद होने की जानकारी परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें : रांची में चला निगम का बुलडोजर, देर रात बेघर महिला से मिलने पहुंचीं मेयर रौशनी खलखो

सेक्स रैकेट और पुलिस संरक्षण का लगाया आरोप

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि करबिगहिया क्षेत्र में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चल रहा है और इसे सत्ता एवं पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि बंटी कुमार ने इस तरह की अवैध गतिविधियों का विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें निशाना बनाया गया। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि इस कथित नेटवर्क के पीछे कौन लोग हैं और सरकार ऐसे मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड होने के बावजूद अपराधियों तक पहुंचने में देरी हुई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध, अवैध गतिविधियों और माफिया तंत्र को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment