मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोहरदगा के विकास पर CM हेमंत सोरेन से मिले धीरज प्रसाद साहू, BS कॉलेज क्रिकेट मैदान को आधुनिक बनाने पर चर्चा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,लोहरदगा : कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड के विकास, खेल, पर्यटन और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में विशेष रूप से लोहरदगा जिले के विकास और बीएस कॉलेज क्रिकेट मैदान को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें : गिरिडीह में रोटरी की स्वास्थ्य पहल: निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर में 45 लोगों के लिवर की जांच

BS कॉलेज क्रिकेट मैदान के विकास का रखा प्रस्ताव

मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री के समक्ष लोहरदगा स्थित बीएस कॉलेज क्रिकेट मैदान के विकास का प्रस्ताव रखा। उन्होंने मैदान में फ्लड लाइट लगाने, खिलाड़ियों के लिए आधुनिक पवेलियन बनाने, दर्शकों के बैठने की बेहतर व्यवस्था विकसित करने और अन्य खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राज्य के विकास, खेल और पर्यटन पर हुई चर्चा

धीरज प्रसाद साहू ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री के साथ राज्य के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि झारखंड में खेल और पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ लोहरदगा जिले से जुड़े कई विकासात्मक मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। उन्होंने कहा कि लोहरदगा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक खेल सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता।

DPR तैयार करने पर होगा काम- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को आत्मीय और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि धीरज प्रसाद साहू की सभी बातों और सुझावों को गंभीरता से सुना गया है। जिन प्रस्तावों पर चर्चा हुई है, उनके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि धीरज प्रसाद साहू का राज्य के विकास, खेल और सामाजिक क्षेत्र में योगदान महत्वपूर्ण रहा है और उनके अनुभव व सुझाव झारखंड के विकास में उपयोगी साबित होंगे।

खिलाड़ियों और जिले को मिल सकता है फायदा

इस मुलाकात को राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यदि बीएस कॉलेज क्रिकेट मैदान के आधुनिकीकरण की योजना जमीन पर उतरती है तो लोहरदगा को खेल के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी और राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jamshedpur News: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

झारखंड में 18,060 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय मामलों पर सवाल, 22 अक्टूबर को सचिवों के साथ बैठक करेंगे वित्त मंत्री

रांची आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, गिरिडीह उपचुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

झारखंड पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी के साथ की अहम बैठक

जामताड़ा : रूपी सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, झामुमो ने आयोजित की शोकसभा

Leave a Comment