बोकारो में आज तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, सीटीपीएस फुदनीडीह फीडर में होगा मेंटेनेंस कार्य

Rupa Kumari | July 10, 2026 | 11:30 AM IST
  • चीरा चास, गंधाजोर, सेक्टर-9 और भूतनाथ फीडर क्षेत्र होंगे प्रभावित, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा शटडाउन

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : बोकारो जिले में शुक्रवार को सीटीपीएस फुदनीडीह फीडर से होने वाली बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने 33 केवी फीडर में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण यह शटडाउन घोषित किया है। विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक फीडर में रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्य किए जाएंगे। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा बिजली संकट

मेंटेनेंस कार्य के कारण चीरा चास, गंधाजोर, सेक्टर-9 और भूतनाथ फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग के अनुसार, इस शटडाउन का असर चास-बोकारो के बड़े हिस्से पर पड़ेगा और कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फुदनीडीह सब-स्टेशन लंबे समय से अत्यधिक लोड और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहा है। इसके कारण उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति में बाधा का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: खूंटी में देवर-भाभी ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

नया फीडर शुरू करने की योजना

विभाग ने बताया कि भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक सुचारु और निर्बाध बनाने के लिए फुदनीडीह क्षेत्र में नया फीडर शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके शुरू होने के बाद लोड का बेहतर वितरण हो सकेगा और ट्रिपिंग की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है। विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें