मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह में हाई वोल्टेज से युवक की मौत, 20 घरों के बिजली उपकरण जले

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित बलिया पंचायत के नगड़ी गांव में बुधवार को हाई वोल्टेज की घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अचानक आए तेज करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय सद्दीक अंसारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना में गांव के करीब 15 से 20 घरों के विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, सद्दीक अंसारी अपने घर में रखे फ्रिज से पानी निकालने गया था। इसी दौरान अचानक बिजली का वोल्टेज बढ़ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बचाने पहुंचे युवक को भी लगा करंट

घटना के दौरान सद्दीक को बचाने की कोशिश कर रहे गांव निवासी बसीर अंसारी के पुत्र साबिर अंसारी भी करंट की चपेट में आ गए। उन्हें चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक आए हाई वोल्टेज के कारण गांव के लगभग 15 से 20 घरों में लगे बिजली उपकरण खराब हो गए। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। मृतक सद्दीक अंसारी अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: झारखंड सचिवालय सेवा में प्रमोशन को लेकर बढ़ा असंतोष, 1995 बैच के अधिकारियों ने उठाए सवाल

जांच और मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलने के बाद भरकट्टा ओपी पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। विद्युत विभाग के कर्मी गणेश महतो ने बताया कि मृतक के शरीर पर करंट लगने और जलने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने, घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली व्यवस्था में सुधार की भी मांग की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment