मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मेदिनीनगर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल, दोनों पैर कटे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित रेड़मा ओवरब्रिज के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के जमुने गांव का निवासी है। वह मुदेश्वर राम का पुत्र बताया गया है। मंगलवार सुबह करीब 4:40 बजे रेलवे लाइन पर यह हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से विकास कुमार के दोनों पैर कट गए और पेट में भी गंभीर चोट लगी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए MMCH लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले युवक की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे का इससे कोई संबंध है या नहीं।

यह भी पढ़ें: देवघर का चायवाला माही को मानता है भगवान, बर्थडे पर पूरे दिन पिलाता है फ्री चाय

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां सामने आ सकेंगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment