कोडरमा: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ, आदित्य साहू ने किया पौधारोपण

Meenu | July 6, 2026 | 05:14 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को डोमचांच स्थित बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। अभियान की शुरुआत से पहले आदित्य साहू ने डोमचांच स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने अपने आवासीय कार्यालय में उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें :सरायकेला: अवैध बालू-पत्थर परिवहन से सड़कें बदहाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग

जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण

अभियान के दौरान आदित्य साहू के साथ विधायक डॉ. नीरा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव, नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज सचिव हिमांशु कुमार ने अतिथियों का अंगवस्त्र, बुके और स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) देकर स्वागत किया।

Share this news

संबंधित खबरें