मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JSSC ने सचिवालय आशुलिपिक भर्ती परीक्षा रद्द की, विभाग ने वापस ली पदों की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सचिवालय आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) भर्ती परीक्षा की पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी है। आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर बताया कि विज्ञापन संख्या 24/2024 और 25/2024 के तहत निकाली गई भर्ती अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।आयोग के अनुसार, झारखंड सरकार के झारखंड सरकार के कार्मिक ने 23 जून 2026 को एक पत्र भेजकर भर्ती के लिए पहले भेजी गई रिक्त पदों की अधियाचना वापस ले ली है। चूंकि संबंधित विभाग ने ही पदों की मांग वापस ले ली, इसलिए आयोग के पास भर्ती प्रक्रिया जारी रखने का आधार नहीं बचा। इसी कारण JSSC ने पूरी चयन प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया।

किन पदों के लिए होनी थी भर्ती?

यह भर्ती नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणियों के पदों को भरने के लिए निकाली गई थी। परीक्षा का आयोजन मूल रूप से वर्ष 2024 में प्रस्तावित था, लेकिन विभिन्न कारणों से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब अधियाचना वापस लिए जाने के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है।इस भर्ती के लिए राज्य के हजारों अभ्यर्थी तैयारी कर रहे थे। परीक्षा रद्द होने की खबर से उम्मीदवारों में निराशा है। कई अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी के लिए घर से भागे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका; आरपीएफ ने ट्रेन पकड़ने से पहले रोका

आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) का क्या होता है काम?

आशुलिपिक या स्टेनोग्राफर सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के भाषण, बैठक और निर्देशों को शॉर्टहैंड में तेज गति से लिखने तथा उन्हें टाइप कर आधिकारिक दस्तावेज तैयार करने का कार्य करते हैं। यह पद प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जाता है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच इसकी अच्छी मांग रहती है। फिलहाल JSSC की ओर से इस भर्ती को लेकर किसी नई अधिसूचना या पुनः विज्ञापन की जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीदवारों को भविष्य में संबंधित विभाग और आयोग की नई अधिसूचनाओं का इंतजार करना होगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment