मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरकार ने इंस्टाग्राम विज्ञापनों को लेकर मेटा को भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री वाले विज्ञापनों को लेकर सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) को कड़ा नोटिस जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी से सात दिनों के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है और ऐसे सभी कंटेंट को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर चल रहे कुछ पेड विज्ञापनों में ऐसे कंटेंट पाए गए हैं जो बच्चों के यौन शोषण से जुड़े हैं या ऐसी सामग्री तक पहुंच को बढ़ावा देते हैं। मंत्रालय ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें :रांची में SIR अभियान तेज करने के निर्देश, सुबह 6 बजे से घर-घर पहुंचेंगे BLO

7 दिनों में जवाब देने का निर्देश

सरकार ने मेटा को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी आपत्तिजनक विज्ञापन और कंटेंट तुरंत हटाए जाएं। सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट और जवाब प्रस्तुत किया जाए। भविष्य में ऐसी सामग्री को रोकने के लिए मजबूत सिस्टम लागू किया जाए। कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी कदम संभव। यदि कंपनी निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब देने या आवश्यक कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और POCSO Act के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इससे पहले सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को भी नोटिस जारी किया था। उस समय पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट की अवैध शेयरिंग को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ी निगरानी

सरकार का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर गैरकानूनी और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment