मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा महासेतु का स्लैब नदी में गिरा, 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना : बिहार के समस्तीपुर जिले में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु परियोजना के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार सुबह पुल निर्माण कार्य के दौरान एक विशाल स्लैब अचानक गंगा नदी में गिर गया, जिससे वहां कार्यरत 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महासेतु के पिलर संख्या-58 पर क्रेन की सहायता से स्लैब स्थापित करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान क्रेन की चेन टूट गई, जिसके कारण भारी स्लैब संतुलन खो बैठा और सीधे गंगा नदी में जा गिरा। हादसे के समय आसपास मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना में घायल सभी छह मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में मोहम्मद नवाब शेख, निवासी मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), का इलाज पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य पांच मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायल मजदूरों की हालत गंभीर है, लेकिन फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जांच शुरू, तकनीकी टीम मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह क्रेन की चेन टूटना बताई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। डीएसपी पटोरी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस का CCTNS सर्वर क्रैश, 4 दिनों से ऑनलाइन सेवाएं ठप; न्यायिक कामकाज प्रभावित

निर्माण सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों और तकनीकी निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment