मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बंगला खाली करने के बाद छलका लालू यादव का दर्द, बोले- परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की राजनीति में चर्चित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास विवाद पर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा सरकारी बंगला खाली किए जाने के बाद लालू यादव ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ गलत व्यवहार किया गया है।

यह भी पढ़ें :चतरा में प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जीवित बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान

सरकार ने जारी किया था नोटिस

दरअसल बिहार सरकार ने नियमों का हवाला देते हुए राबड़ी देवी को पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया था। इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई दिनों तक राजनीतिक बयानबाजी भी चली। विपक्ष ने इसे राजनीतिक दुर्भावना से जोड़कर देखा, जबकि सरकार ने इसे नियमों के तहत की गई कार्रवाई बताया।

भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई चाबी

निर्धारित प्रक्रिया के तहत राबड़ी देवी ने शुक्रवार शाम सरकारी बंगला खाली कर दिया। इसके बाद आवास की चाबी आधिकारिक रूप से भवन निर्माण विभाग को सौंप दी गई। सरकारी आवास खाली होने के बाद अब लालू-राबड़ी परिवार पटना के कौटिल्य नगर स्थित नए आवास में रह रहा है। जानकारी के अनुसार परिवार की ओर से पटना के महुआबाग इलाके में निजी आवास का निर्माण भी कराया जा रहा है। भविष्य में परिवार के वहां शिफ्ट होने की तैयारी चल रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment