मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में देर रात बारों पर पुलिस की छापेमारी, लाइसेंस, ग्राहक रजिस्टर और सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद : जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बार-रेस्तरां में नियमों के अनुपालन की जांच के लिए धनबाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर के कई प्रमुख बियर बारों में औचक छापेमारी कर दस्तावेजों, सुरक्षा मानकों और ग्राहकों की एंट्री व्यवस्था की जांच की गई। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था)प्रकाश सोय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में धनबाद थाना क्षेत्र के कई बारों का निरीक्षण किया गया।

लाइसेंस और दस्तावेजों की जांच

छापेमारी के दौरान कुकून, डी-3, यार्क और लक्सस सहित कई बियर बारों के लाइसेंस, संचालन संबंधी दस्तावेजों और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि सभी प्रतिष्ठान निर्धारित नियमों के तहत संचालित हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बार संचालकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राहक का नाम, मोबाइल नंबर, प्रवेश और निकास का समय रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी जांच या आपात स्थिति में यह जानकारी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

नाबालिगों के प्रवेश पर सख्ती

अभियान के दौरान नाबालिगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना पहचान सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को बार में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। इसके अलावा बार परिसर में सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने पर भी जोर दिया गया।

ग्राहकों की पहचान का भी हुआ सत्यापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने बारों में मौजूद ग्राहकों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन किया। संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों से आवश्यक जानकारी भी जुटाई गई। इस अभियान में धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: पलामू में आदिम जनजाति की महिला की हत्या, पति पर आरोप; शव घर में छिपाकर फरार

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी बार में नियमों की अनदेखी, अवैध गतिविधियों का संचालन, नाबालिगों की मौजूदगी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment